कटिहार, जून 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सरकार के निर्देश पर प्रखंड परिसर में लगे सहयोग शिविर के दूसरे दिन भी लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जमीन विवाद समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन शिविर में आए। शिविर में बीडीओ कुमारी प्रियवंदा निगरानी करती दिखी। उन्होंने पूरे कैंप का निरीक्षण किया और घूम-घूम कर ग्रामीणों के आवेदन पर काम करवाया। कई लोगों की समस्या का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकतर आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 मामलों का हुआ निपटारा अधिकारियों ने संबंधित विभागों से समन्वय कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। यह भी पढ़ें- केस...