कटिहार, फरवरी 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईओ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधान को बुलाया गया, जहां अपार आईडी निर्माण कार्य 75 प्रतिशत से कम पूरा हुआ है। इस दौरान विद्यालयवार प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित अपार आईडी कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीईओ सह बीपीआरओ शांतनु कुमार ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि आगामी शनिवार तक विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे सभी बच्चों, जिनका आधार अप्रूव है, उनका अपार आईडी हर हाल में बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.