भागलपुर, मार्च 8 -- कुरसेला। थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए-पैसे की चोरी कर ली। मंदिर का देखरेख करने वाले स्थानीय दुकानदार तनुकी ठाकुर ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह वापस आए तो मंदिर की दानपेटी टूटी हुई मिली। दानपेटी में रखे रुपए-पैसे गायब थे। लोगों ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दानपेटी में पैसे डाले जाते थे, जिसे चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही है। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...