कटिहार, मार्च 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय सहित बाजार क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने किया। मार्च के दौरान लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि रामनवमी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में लगातार गश्ती की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.