कटिहार, जून 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर बिजली गुल रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे, जिससे भीषण गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को अंधेरे और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बारसोई में भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति बदहाल उपभोक्ता परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में बार-बार और लंबे समय तक बिजली कटौती से जनज...