कटिहार, मार्च 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रशाल भवन में बुधवार को कुरसेला, समेली एवं फलका प्रखंड के सभी पंचायतों से दो-दो वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मोक्षधाम संचालन तथा मृत्यु प्रमाण पत्र 24 घंटे के अंदर बनाने की प्रक्रिया को लेकर वार्ड सदस्यों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वार्ड सदस्यों को अपने-अपने वार्ड में अवस्थित श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान का प्रभारी बनाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा निश्चित मानदेय/भत्ता देने का प्रावधान किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इससे आम लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और समय पर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही श्मशान घाटों को मोक्षधाम के रूप में विकसित करने की यो...