कटिहार, अप्रैल 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के नया चौक स्थित महावीर मंदिर में गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से हनुमान जी को 100 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा विशेष आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर हर वर्ष विशेष पूजा और भोग लगाया जाता है। इस वर्ष 100 किलो लड्डू चढ़ाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.