भागलपुर, अप्रैल 17 -- कुर्सेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के इंदिराग्राम में ग्रामीण सड़क पर गुरुवार की रात बाइक की ठोकर से 6 वर्षीय बच्चे का पैर टूट गया। घायल दिव्यांशु कुमार संटू पासवान का पुत्र है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। परिजनों द्वारा घायल बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पुर्णिया में बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। दिव्यांशु अपने नाना के घर इंदिराग्राम आया था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे नाना के घर के आगे खेल रहा था। यह भी पढ़ें- निजी विद्यालय में खेलने के दौरान छात्र का पैर टूटा इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मारकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...