कटिहार, फरवरी 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नया हाट में हुई भीषण अगलगी के बाद पीड़ित दुकानदारों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आ रही है। हाट का निजी (प्राइवेट) होना। बताया जा रहा है कि हाट कुरसेला स्टेट की निजी जमीन पर संचालित होता है, जिस कारण सरकारी राहत देने की प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। अगलगी के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद सरकारी स्तर पर ठोस पहल नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, चूंकि हाट सरकारी भूमि पर नहीं बल्कि निजी प्रबंधन के अंतर्गत संचालित है, इसलिए सीधे सरकारी मुआवजा देने को लेकर नियमों की पड़ताल की जा रही है। आपदा राहत मद से सहायता देने के लिए स्वामित्व, पंजीकरण और राजस्व अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.