कुरसेला : निचले इलाकों में घर वापसी अब भी कठिन
कटिहार, सितम्बर 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बाढ़ का पानी उतरने के बाद निचले इलाकों के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन घर वापसी की राह अब भी आसान नहीं हुई है। पानी निकलने के बावजूद कई घरों के आंगन और आसपास के इलाके गीले हैं। रास्तों पर कीचड़ जमा रहने से आवागमन में भी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए परिवारों के सामने घर लौटने की चुनौती है। मजदिया रेलवे ढाला पर शरण लिए सुशीला देवी, अशोक मंडल और विजय मंडल ने बताया कि घर-आंगन से अब तक पानी पूरी तरह नहीं निकला है। घरों के जमीन और दीवारें नमी से भरी हैं। पानी सूखने में अभी समय लगेगा। इसके बाद घर की साफ-सफाई और जरूरी सामान को व्यवस्थित करना पड़ेगा। तब तक रेलवे ढाला पर ही रहने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी उतरने के बाद भी बाढ़ की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.