कुरसेला : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर
कटिहार, मई 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर देवीपुर चौक के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शाहपुरधर्मी कटरिया निवासी गजाधर यादव (40) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवगछिया की ओर से आ रही कार ने समेली की दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- कुरसेला : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर स्थानीय ग्रामीणों तथा मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.