कुरसेला : कोसी का पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ा
कटिहार, अगस्त 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नेपाल की तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कोसी नदी पर साफ दिखने लगा है। कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जिससे तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। नदी का पानी तेजी से फैलते हुए खेतों और निचले हिस्सों में प्रवेश करने लगा है। इससे किसानों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को कुरसेला कोसी सड़क पुल के पिलर पर लगे गेज के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़कर 28.85 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। जो खतरा निशान से एक मीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, बढ़ी परेशानी जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यदि कोसी में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.