कुरसेला : कोसी का जलस्तर 28 मीटर पर पहुंचा, बढ़ाव जारी
कटिहार, जुलाई 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार की शाम पांच बजे कुरसेला कोसी सड़क पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़कर 28.00 मीटर पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी का पानी तटीय क्षेत्रों की ओर फैलने लगा है। गंगा पार गोबराही दियारा समेत निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता का माहौल है। नदी के किनारे बसे गांवों के लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- मुसलधार बारिश से भागलपुर में गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा प्रशासन और जल संसाधन विभाग भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.