कटिहार, अप्रैल 13 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि रविवार की सुबह बिहार सीआईडी के एडीजी पारसनाथ थाना का निरीक्षण करने कुरसेला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी कटिहार शिखर चौधरी एवं एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना की स्थिति एवं कम्प्यूटर प्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं केस की जांच में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। एडीजी ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य के विभिन्न थानों का निरीक्षण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.