कटिहार, अप्रैल 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत पद्मनाभ मध्य विद्यालय, कटरिया में बुधवार को कक्षा में अव्वल आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया अरूण कुमार यादव, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, सरपंच आदर्श सिंह, वार्ड सदस्य श्रवण सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज हरिजन ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान की। एचएम मनोज हरिजन ने बताया कि एक ट्रस्ट के सहयोग से पिछले 15 वर्षों से विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने की परंपरा जारी है। इसका उद्देश्य छात्राओं में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष कक्षा 4 से 10 तक की कुल सात छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.