कुरसेला : एनएच-31 पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत
कटिहार, अप्रैल 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर सिमरगाछ कटरिया के समीप सोमवार की देर शाम बाइक और हाइवा ट्रक की टक्कर में एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका की पहचान चंद्रकला देवी (60 वर्ष), निवासी चापड़ सधवा थाना रंगरा के रूप में हुयी है। जानकारी के अनुसार चंद्रकला देवी अपने पोते के साथ बाइक से कोशकीपुर स्थित खेत की देखभाल कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिमरगाछ के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से गिर गयी और हाइवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.