कुरसेला : एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर
कटिहार, मई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच 31 पर देवीपुर चौक के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पोठिया निवासी 28 वर्षीय करण कुमार बताया जा रहा है। वहीं हादसे में घायल समेली निवासी रूपेश कुमार रविदास (30), बसंत कुमार रविदास (28) तथा पोठिया निवासी मुकेश दास (31) की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कुरसेला : एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.