भागलपुर, मार्च 8 -- कुरसेला। एनएच-31 पर रविवार को ढाबा सुतारा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरसेला बाजार निवासी दिनेश भगत (55 वर्ष) समेली से बाइक द्वारा कुरसेला लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. उज्जवल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सीएचसी में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.