कटिहार, मार्च 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच 31 पर महावीर मंदिर के पास शनिवार की सुबह नवगछिया की ओर से आ रही एक ट्रक स्पीड ब्रेकर के पास अचानक खराब हो गयी। जिससे आवागमन बाधित हो गया। ट्रक बीच सड़क पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को पास कराने के क्रम में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। सड़क पर ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 31 पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के कारण थोड़ी देर की बाधा भी जाम का कारण बन जाती है। बाद में ट्रक को ठीक कर आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय पर ट्रक हटाने की व्यवस्था होती तो जाम की स्थिति से बचा जा सकता था।

हिं...