कटिहार, मई 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के एजी बाजार में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन, अष्टधातु की मूर्ति और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित विनीत कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि घर में रात के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे में रखे मोबाइल फोन, अष्टधातु की कीमती मूर्ति तथा नकदी लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- कटिहार : एजी बाजार में घर से मोबाइल, अष्टधातु की मूर्ति व नकदी चोरी सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर...