भागलपुर, मार्च 15 -- कुरसेला। नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम में शनिवार की आधी रात अचानक आग लगने से दो भाइयों के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुकेश मंडल और राजेश मंडल के घर में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा ड्रम में भंडारित गेहूं, साइकिल, कपड़ा, नगद राशि सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया। अलाव से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि देर रात अचानक घर में आग लग गई, जब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.