कुरसेला : आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, स्मार्ट मीटर जला
कटिहार, जून 27 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 कुरसेला बस्ती में शुक्रवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गणेश मंडल के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से छत की रेलिंग टूटकर बिखर गई। वहीं घर के छत पर बना तुलसी का पिंडा और ध्वजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के तेज झटके से लगा स्मार्ट मीटर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा मकान की दीवारों में भी कई जगह दरारें पड़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के मानव बल और मिस्त्री मौके पर पहुंचे तथा सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक, कुरसेला बस्ती में शुक्रवार की देर रात वज्रपात से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.