कुरसेला : अभियान बसेरा शिविर में 7 भूमिहीन परिवारों ने दिए आवेदन
कटिहार, सितम्बर 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। उत्तरी मुरादपुर पंचायत में बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में भूमिहीन एवं वासभूमि से वंचित सात पात्र परिवारों से आवेदन लिए गए। अधिकारियों व कर्मियों ने आवेदकों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने को कहा। शिविर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आवेदकों से परिवार के सदस्यों का विवरण, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र अथवा निवास प्रमाण-पत्र समेत अन्य जरूरी कागजात लिए गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भूमिहीनों को वास जमीन देने को आज से लगेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.