भागलपुर, अप्रैल 8 -- कुरसेला से मणिकांत कुरसेला। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात नशे के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर 9 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 09 अभियुक्तों को नशे की हालत में पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...