कटिहार, मार्च 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि दियारा क्षेत्र में फसल सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल नाव से मलिनियां दियारा पहुंचा, जहां किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी गयी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि फसल की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत थाना को दें। पुलिस बल ने दियारा क्षेत्र में गश्त कर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल से किसानों में विश्वास बढ़ा है और उन्होंने प्रशासन के प्रति संतोष जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...