कुरसेला: ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने-सामने टक्कर
भागलपुर, जून 14 -- कुरसेला। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, समेली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की नवगछिया की ओर से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ओवरटेक या किसी चालक की लापरवाही से घटना होने की संभावना की जांच कर रही है। इस क्षेत्र में लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.