हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। बघौली के गंगापुर बीकापुर के डालमियां भारत फाउंडेशन द्वारा 01 अप्रैल बुधवार को सार्वजनिक इंटर कॉलेज, कुरसठ में 'वाह बस' के माध्यम से मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। कार्यक्रम में यूनिट हेड अतुल अग्रवाल, अनिल कुमार राठौर, वीरेंद्र जी, राजामल गुप्ता, राजकुमार सहित विद्यालय के प्रिंसिपल, स्टाफ, किसान व छात्र मौजूद रहे। ग्रामीणों व छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...