चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कुरमुंडा गांव में ग्रामीणों ने विशेष ग्राम सभा की बैठक कर दो 10 केवीए के खराब ट्रांसफार्मर के बदले नये 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग की। बैठक के बाद विजय सामड ने ग्रामीणों के आवेदन को विद्युत सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को सौंपा। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत के कुरमुंडा गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव में एक साथ दो 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छा गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति असंतोष देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोगों का जीना मुहाल सप्ताह भर पहले ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से उपभोक्ता सात दिनों से अंधेरे में हैं। मोबाइल चार्जिंग से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प...