रांची, दिसम्बर 25 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। कुरमी विकास परिषद का 51वां महासम्मेलन गुरुवार को आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में आयोजित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले वर्ष का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खतियान में दर्ज जाति ही हमारी वास्तविक पहचान है। उन्होंने समाज से कुरीतियों को दूर करने और दहेज प्रथा को पूरी तरह बंद करने की अपील की। वहीं सुझाव दिया कि श्राद्ध कार्यों में समाज को एक-दूसरे की आर्थिक मदद करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त पिछड़ों के आरक्षण में हो रही कटौती पर चिंता जताई। वहीं, अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून से मूल निवासी और कुरमी समाज की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.