रामगढ़, जनवरी 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कुरमी महासभा का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर कुरमी कुड़मी महतो समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करवाने हेतु मांग किया। साथ ही हजारीबाग जिला के झारखंड आंदोलनकारियों जो सीआरपीएफ की गोली लगने से जिनकी मौत हो गई थी उसके परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता करने का भी मांग किया। जिसे राज्यपाल ने संज्ञान में लेते हुए 27 जनवरी को मिलने के लिए कहा है। राज्यपाल से मिलने वालों में झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो, प्रदेश संयुक्त सचिव सेवालाल महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल महतो, चंद्रनाथ भाई पटेल, वकील महतो, नागेश्वर महतो शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.