बोकारो, अप्रैल 27 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरपनिया राय साहब फाइल में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव निवासी सुनील रविदास पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस बाबत युवती ने गांधीनगर थाने में मामला भी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिक की में युवती ने कहा कि सुनील रविदास विगत 10 वर्षों से मुझे शादी का प्रलोभन देता रहा और मेरा यौन शोषण करता रहा। इस दौरान धोखे से वीडियो भी बनाया और मुझे ब्लैकमेल भी करता रहा। जब मैंने विरोध किया तो कहा कि जो वीडियो बनाए हैं वह वायरल कर देंगे। इस 17 अप्रैल को रांची के पास इरबा के पास ले गया और खाने में कुछ दे दिया। जब मेरी तबीयत बिगड़ने लगी तो मैं मेदांता अस्पताल गई तो पता चला कि खाने में जहर मिला हुआ था। उसके बाद उसने मेरा नंबर...