कुरडेग में मईयां योजना के लाभुको के खाते में तीन माह की राशि हस्तांतरित
सिमडेगा, जुलाई 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत द्वितीय चरण में कुरडेग प्रखंड के लाभुकों को अप्रैल, मई एवं जून माह के कुल तीन महीने की 7500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। जिले की हज़ारो महिलाओं के लिए एक साथ बैंक खातों में 7,500 ट्रांसफर किया जा चुका है । सत्यापन की प्रक्रिया के पश्चात जिला प्रशासन ने कुरडेग प्रखंड के लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि एक साथ भेज दी है। प्रत्येक पात्र महिला को 7,500 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.