गुमला, अप्रैल 24 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कुरकुरा में जल पखवाड़ा 2026 के तहत गुरूवार को विभिन्न शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय में क्विज, वाद-विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने जल के महत्व, संरक्षण के उपाय और भविष्य में जल संकट की चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को जल बचाने की आवश्यकता और जिम्मेदारी का बोध कराया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या इंद्रा कुमारी बड़ाईक की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- छात्र दैनिक जीवन में जल और बिजली संरक्षण करें : अन्नपूर्णा उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.