रामगढ़, मई 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुरकुट्टा गांव में सोमवार को पटभंगी पूजा के साथ नौदिवसीय मंडा शुरू हुआ। इस पूजा में शामिल पुजारियों ने बताया पटभंगी पूजा के बाद मंडा पूजा को लेकर नित्य विधिवत पूजा अर्चना किया जाएगा। इसके बाद 10 मई को मंडा पूजा लेकर लोटन सेवा, पूजा अर्चना और 11 मई की रात्रि में फुलकूंदी, सुबह में बनस गुंथाई के साथ मंडा पूजा का समापन होगा। पटभंगी पूजा में पुजारियों के साथ मंडा पूजा कमेटी के रविंद्र, किशोर, अमर, दिनेश मुकेश आदि ग्रमीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.