बिजनौर, जनवरी 31 -- मदरसा सोतुल इस्लाम एजंसी चौराहा में दीनी इजलास व दस्तारबंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीनी इजलास में हाफिज मौ. ताबिश, हाफिज मौ. शान, हाफिज मौ.बिलाल, हाफिज मौ. महरान ने कुरआन का आखिरी सबक पढ़कर कुरआन ए हिफ्ज मुकम्मल किया। इजलास की सदारत मौलाना गयासुद्दीन व निजामत मौलाना इबने हसन साहब ने की। मदरसे के मोहतमिम हाजी मोहम्मद हामिद कुरैशी, दिनी इजलास के इन्तिज़ामिया मौलाना मनवर हुसैन रशीदी व कारी मोहम्मद ज़फर सहाब ने सभी तालिब ए इल्म को दुआओं से नवाजा। दीनी इजलास को खिताब फरमाते हुए रुड़की से आए कारी मोहम्मद इकराम ने कहा मुसलमान को चाहिए कि दीन के बताए हुए रास्तों पर चलकर अपनी जिंदगी गुजारे। उन्होंने फरमाते हुए कहा कि हाफिज ए कुरआन को अल्लाह ने दुनिया व अखिरत में बहुत ऊंचा मुकाम दिया है। हाफिज ए कुरआन को कारी मोहम्मद ज़फर, हजरत ...