बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक महीने के आठवें दिन गुरुवार को जिले भर में मुस्लिम लोगों ने एहतराम के साथ रोजा रखा। विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करने के साथ ही कुरआन की तिलावत की। अलग-अलग निर्धारित समय पर पांच वक्त की नमाज के साथ रात में एशा वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज अदा की। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोपहर बाद से घरों में महिलाएं इफ्तार की तैयारी में जुट गईं और विभिन्न तरह के पकवान बनाए। शाम को मगरीब की अजान होने पर रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। रसड़ा हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों गुरुवार को भोर में सहरी खाया और एहतराम के साथ आठवां रोजा रखा। कुरआन की तिलावत और अल्लाह की इबादत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.