कौशाम्बी, जून 9 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कुम्हियावां में निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं चिन्हित ब्लॉक स्पॉट का जायजा लिया। इस दौरान पाई गई खामियों को लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता रामवन गमन मार्ग आरपी सिंह ने डीएम को बताया कि कुम्हियावां बाजार की सड़क मरम्मत एवं नाली निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 जून को कुम्हियावां बाईपास (रामवन गमन मार्ग) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे कुम्हियावां बाजार से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी तथा स्थानीय नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देशि...