संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद के पुरानी तहसील परिसर में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 43 लाभार्थियों विद्युत चालित चाक प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया है। इस दौरान 43 लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया गया। इसमें 32 लाभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.