चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला पंचायत के ग्राम जारकी में 15 मार्च को कुम्हार समाज का मिलन समारोह का आयोजन होना है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कुम्हार समाज की ओर से सोनुवा के कोचापुर, पुनीपदा, हेसलकुटी, नलिता, पोटोबेड़ा, बालजोड़ी, टुनिया, झाड़गांव, नुआगांव में बैठक किया गया। बैठक कर कार्यक्रम में समाज के लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम को लेकर जिला कमेटी कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी चक्रधरपुर में समाज के संरक्षण प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान और दिलीप कुमार की उपस्थिति में समीक्षा की गई। मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष निरंजन बेहरा, पंकज प्रजापति, रोहित प्रधान, पितवास प्रजापति समेत समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.