फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर के कुम्हार वाड़ा मोहल्ले में सीवर लाइन जाम होने से हालात बिगड़ गए हैं। बुधवार देर शाम से सीवर का गंदा पानी मुख्य गली में भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में गंदगी और बदबू के कारण क्षेत्र में रहने वाले करीब 100 से अधिक परिवारों का जीना दूभर हो गया है। यह गली इलाके की प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। गंदा पानी जमा होने से फिसलने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पार्षद दीपक यादव को तीन बार फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.