कुम्हार मंडी में मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्ता से करने के निर्देश
देहरादून, मई 22 -- देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 33 कुम्हार मंडी में चल रहे शिव पार्वती मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यकरण कार्य को कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करता है। मंदिर परिसर को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाए जाने के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण प्राप्त हो सके। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.