गुमला, मई 3 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के कुम्हारी गांव में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। गांव के लोग बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए परेशान हैं और दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित जलमीनार पिछले चार-पांच वर्षों से बेकार पड़ी हैद्ध जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पंचायत के मुखिया वीर बंशीपाल बड़ाईक ने बताया कि जलापूर्ति करने वाली मशीन खराब हो जाने के कारण जलमीनार से पानी की आपूर्ति बंद है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से आग्रह व आवेदन किया गया,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अविलंब जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने ...