मेरठ, मई 9 -- मोहल्ला कुम्हारान में शनिवार सुबह बिजली के केबल बदलने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। आरोप है कि टीम उनके निजी केबल अपने पास रख रही थी। जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। लोगों ने टीम का घेराव किया और केबल न देने की बात कही थी। काफी देर तक हंगामा चला, जिसके बाद टीम बिना केबल बदले ही लौट गई। नगर में बिजली विभाग द्वारा लोगों के घरों के केबल बदलने का कार्य किया जा रहा है। खंभे से मीटर तक आ रहे केबल को टीम बदल रही है। शनिवार को एक टीम मोहल्ला कुम्हारान में केबल बदलने के लिए पहुंची। टीम ने तार बदले और पहले लगे हुए तार अपने पास रख लिए। लोगों ने इसका विरोध कर दिया। लोगों ने कहा कि वे अपने निजी केबल नहीं देंगे। इस बात को लेकर उनकी कर्मचारियों से तकरार भी हुई। सूचना मिलते ही सभासद कासिम अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.