कुम्हारहेड़ा फीडर की ओवरलोडिंग से ग्रामीण परेशान, नया फीडर लगाने की मांग
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन के प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दूखेडी ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर मानकमऊ देहात बिजलीघर के कुम्हारहेड़ा फीडर से जुड़ी ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान की मांग उठाई।इसके साथ ही नया फीड लगाने की मांग उठाई। प्रवीण ने दिए ज्ञापन में कहा कि कुम्हारहेड़ा फीडर से लगभग 18 गांव जुड़े हुए हैं, जिनमें गांव बान्दूखेडी भी शामिल है। फीडर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी प्रवीन बान्दूखेडी ने कहा कि ओवरलोडिंग के चलते गांव के कुछ घरों की विद्युत आपूर्ति खेतों की लाइन से जोड़ी गई है, जिसके कारण ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.