कन्नौज, नवम्बर 30 -- गुगरापुर। विकास खंड गुगरापुर के अंतर्गत कोतवाली कन्नौज की चौकी मौजमपुर क्षेत्र के गांव कुम्हारनपुरवा में निजी जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधान जियाउलहक उनकी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करा रहे हैं। अमर सिंह ने चौकी में तहरीर देकर अवैध निर्माण रोकने और निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्राम समाज की जमीन खाली होने के बावजूद प्रधान ने उनकी निजी भूमि पर जेसीबी चलवा दी। शिकायत में आरोप है कि न तो किसी विभाग से पैमाइश कराई गई और न ही कोई मान्य नक्शा पास हुआ। पीड़ित के अनुसार, प्रधान के पिता नायाब खान राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए विरोध करने पर धमकाते हैं। त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में निर्माण कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.