लखनऊ, अप्रैल 16 -- इटौंजा के कुम्हरावां उपकेंद्र के अंतर्गत बुधवार को दोपहर 02 बजे से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे रात नौ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे शाम के घरों में पानी नहीं आया। परेशान ग्रामीणों ने उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक सम्पर्क साधा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गोधना नरायणपुर हंसापुरवा, रायपुर बाबू, बरगदी, सरावा, परसहिया, चतुरपुर खजूरी, भवानीपुर, रेवामऊ सहित कई गांव में लोग परेशान रहे। नागरिकों ने बताया कि गर्मी के दौरान बिजली न आने से पानी का संकट खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- दिनभर शटडाउन, रात में हर आधे घंटे पर हो रही बिजली कटौती यह भी पढ़ें- दिन में फसल सुरक्षा और सुबह-शाम फॉल्ट से बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...