गिरडीह, सितम्बर 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरलालो गांव और आसपास के जंगलों में मंगलवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो दर्जन हाथियों के झुंड ने रातभर कुम्हरलालो एवं पालगंज सीमा क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया, वहीं कई स्थानों पर चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर कुम्हरलालो और पालगंज सीमा क्षेत्र की ओर पहुंच गया। हाथियों की चहलकदमी और खेतों में उनकी आवाजाही से ग्रामीणों की नींद उड़ गई। लोग अपने घरों में दुबके रहे। ग्रामीणों व वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद हाथियो...