प्रयागराज, मार्च 10 -- आगामी कुम्भ-2031 को देखते हुए प्रयागराज में यात्री और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मेला क्षेत्र को जोड़ने वाला डेडिकेटेड सर्कुलर रोड कॉरिडोर बनाया जाएगा। एनसीआर के प्रयागराज मंडल कार्यालय के संकल्प सभागार में मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे प्रशासन और सिविल प्रशासन के अधिकारियों की समन्वय बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी समस्या रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने की रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एक विशेष सर्कुलर रोड कॉरिडोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.