बेगुसराय, फरवरी 12 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुम्भी से बुधवार की रात पिस्तौल व गोलियों के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुम्भी पंचायत के वार्ड नौ निवासी रामाशीष सहनी के 26 वर्षीय पुत्र उदयनंद सहनी बताया गया है। चेरियाबरियारपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुम्भी में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गांव में हंगामा कर रहा है। थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुम्भी पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश युवक भागने लगा। लेकिन, पुलिस बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल और करीब नौ हजार रुपए बरामद किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एक्ट में कांड दर्ज...