बेगुसराय, मई 31 -- चेरियाबरियारपुर। सकरबासा पंचायत के वार्ड संख्या पांच में शनिवार देर शाम सांप काटने से 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई है। मृतका पिंटू साह की पुत्री अंशिका कुमारी बताई गई है। बताया गया है कि खेत की ओर से आए जहरीले सांप ने घर के आंगन में खेल रही उक्त बच्ची को काट लिया। इससे वो बेहोश होकर आंगन में गिर गई। घटना के बाद बच्ची को पहले भगवती स्थान कुम्भी ले जाया गया लेकिन वहां कोई फायदा नजर नहीं आया। फिर डॉक्टर के पास ले जाने की कोशिश हुई। इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दो भाइयों के बीच अकेली बहन होने के कारण उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण ढांढस बांधने में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...